सेक्टर -6 के सिविल अस्पताल में बिना योजना के रेडियोलॉजी विभाग के अल्ट्रासाउंड वार्ड में अधिकारियों ने परीक्षा करवाई। इसकी अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है। इस कारण सबसे ज्यादा इमरजेंसी वार्ड में आए मरीज परेशान हुए, जिनको टेस्ट के लिए बाहर जाना पड़ा। अस्पताल में इलाज कराने आई जीरकपुर निवासी महिला हिमांशी शर्मा ने बताया कि इलाज न मिलने पर उन्हें परेशानी हुई है। इसलिए अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर जाना पड़ा और अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़े। वह तारीख मिलने पर पहुंचे थे लेकिन फिर से तारीख दे दी गई।