पंचकूला। हरियाणा सोशल जस्टिस, एम्पावरमेंट की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी उपायुक्तों के साथ समाधान शिविरों की शिकायतों की समीक्षा की और शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का एक ही स्थान पर निवारण करना है ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों में न जाना पड़े। इस मौके एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।