फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नर्सों ने रविवार को भी काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले नर्सों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रविवार को भी को काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। शहर के अर्बन हेल्थ सेंटर, पॉली क्लीनिक में तैनात नर्सों ने भी काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान विनिता बांगड़ ने बताया कि अगर लंबित मांगें पूरी नहीं होंगी तो एसोसिएशन बैठक कर 21 दिसंबर के बाद काम नहीं करने का निर्णय लेगी। अभी 20 दिसंबर तक काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र के समान हरियाणा में 7200 नर्सिंग एलाउंस दिया जाए। नर्सों को ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें