कालका। एनआरएमयू वर्कशॉप ब्रांच कालका ने एडीईएन शिमला गुरप्रीत सिंह के साथ कर्मचारियों को आ रही समस्याओं को लेकर बैठक की। शाखा मंत्री प्रदीप शर्मा ने रेलवे क्वार्टरों की छतों की लीकेज, फर्शों की रिपेयर, खिड़की दरवाजों की रिपेयर, क्वार्टर की सफेदी, कॉलोनी में गटरों के ढक्कन, सड़कों का बनाना, रेलवे फाटक के साइड में पैदल लोगों के लिए रास्ता बनना और वर्षा शालिका निर्माण की मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने कॉलोनियों व सड़कों के साइड में लगी ऊंची झाड़ियों की सफाई-कटाई कराने के बारे में भी कहा। शाखा मंत्री ने बताया कि एडीईएन व अन्य अधिकारियों ने समस्याओं का शीघ्र हल करवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर शाखा सह मंडल सचिव प्रवीन कुमार, सह सचिव गगनदीप, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष अनिल, अनीता, डेलीगेट दीपक मल्होत्रा, हेमराज सहित व अन्य मौजूद रहे।