फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अब तहसीलों में एक-दो दिन नहीं, रोजाना होगी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब की तहसीलों और उपतहसीलों में अब रोजाना संपत्तियों की रजिस्ट्री होगी। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मंगलवार को रजिस्ट्रियों के लिए एक या दो दिन निर्धारित करने के निर्णय को रद्द करते हुए ये आदेश जारी किए। उन्होंने पंजाब भर के राजस्व अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक भी की। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने कार्यालयों में समय पर उपस्थित हों और आम जनता के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। साथ ही आम जनता से सरकारी फीस के अलावा कोई अतिरिक्त पैसा न लिया जाए। जो भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वतखोरी या नियमों की अनदेखी आदि मामलों में शामिल पाया गया, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए राजस्व विभाग के हर कार्यालय के बाहर बोर्ड पर व्हाट्सएप नंबर 84276 90000 प्रदर्शित करें।
विशेष मुख्य सचिव माल केएपी सिन्हा ने कहा कि हर रोज सभी राजस्व अधिकारियों की हाजिरी लॉगइन प्रणाली के माध्यम से जांची जाएगी, ताकि सभी अधिकारी समय पर कार्यालयों में उपस्थित हों। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तहसीलों में लोगों के बैठने की व्यवस्था, पंखे, पीने का पानी और शौचालय आदि की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें