फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अब बहानेबाजी नहीं चलेगी, समय से पहुंचना होगा दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी स्कूलों समेत सभी कार्यालय में तैनात मुलाजिमों को अब समय से ड्यूटी पर आना होगा। वरना उनकी देरी ही उन्हें मुसीबत में डाल सकती है। सूबे के सारे सरकारी कार्यालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (बीएएस) शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद मुलाजिमों के आने और जाने के समय पर बीएएस से नजर रखी जाएगी। विभाग का कहना है कि इसके पीछे चल रही मौजूदा प्रणाली को डिजिटलाइज करना है। आउटसोर्स मुलाजिमों की हाजिरी भी बीएएस से लगाने जरूरी होगी। विभाग को उम्मीद है कि इस सिस्टम से विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, इससे लोगों व सरकार का फायदा होगा।
विज्ञापन

राज्य सरकार की तरफ से वैसे तो बीएएस साल 2020 में शुरू कर दिया था लेकिन उसके बाद भी कई दफ्तर रह गए थे। अभी कुछ समय पहले विभिन्न मंत्रियों और उच्च अधिकारियों की ओर से विभिन्न संस्थानों की चेकिंग की गई। इसमें कुछ खामियां भी सामने आईं थीं।
इसके बाद अब सरकार ने सारे सरकारी विभागों को इस बारे में पत्र जारी किया है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इस संबंधी स्कूलों व दफ्तरों को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही उक्त सिस्टम को तुरंत प्रभाव से लागू करने की हिदायत दी है। इसके अलावा कोई मुलाजिम निर्धारित समय के बाद आता जाता है तो उसे रजिस्टर में इस बारे में सारी चीज दर्ज करनी होगी। अगर किसी सरकारी छुट्टी वाले दिन भी मुलाजिम को बुलाया जाता है तो वह उक्त सिस्टम पर हाजिरी लगाएगा। वहीं, कई बार बाहर ड्यूटी से आदेश जाना पड़ता है तो हाजिरी के लिए पुराने सिस्टम के तहत काम करना होगा।
विज्ञापन


सभी दफ्तरों में नोडल अफसर करेंगे निगरानी
सभी सरकारी दफ्तरों में नियमित रूप से मुलाजिम हाजिर लगाते रहें, इस चीज पर नजर रखने के लिए हर दफ्तर में एक नोडल अफसर नियुक्त किया जाएगा। इसकी तरफ से हर महीने बीएएस के अधीन जांच की जाएगी। फिर इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को फाइल की जाएगी। हालांकि यह आदेश जो स्टाफ या अधिकारी मंत्रियों के साथ होंगे, उन पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें