मोहाली। जिला प्रशासन ने उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की है। जो कि होम क्वारंटीन के नियमों को तोड़ेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए डीसी गिरीश दियालन ने कहा है कि कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। जबकि समय बीतने के साथ-साथ बढ़ रहा है। लोग इस महामारी को हलके में ले रहे हैं। ऐेसे में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने रेेपिड रिस्पांस टीम व फिल्ड निगरानी टीमों को आदेश दिए हैं कि वह संपर्क ट्रेसिंग, डॉक्टरी सहायता, मरीजों की शिफ्टिंग और उनकी देखभाल, घरेलू क्वारंटीन और इसको सख्ती से लागू करें। जो लोग होम क्वारंटीन के नियमों को तोड़ेंगे उनके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किए जाएंगे।