चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल की 8 जून को तय बैठक अब 15 जून को होगी। प्रदेश सरकार ने बैठक की तारीख में बदलाव कर दिया है। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। 15 जून को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर स्थित सभा-कक्ष में होने वाले बैठक में अनेक अहम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।