फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अब हाउसिंग बोर्ड के मकानों पर भी अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर के विभिन्न सेक्टरों में बने हाउसिंग बोर्ड के मकानों में किए गए अतिक्रमण और मकान के पीछे खाली पड़ी जगह पर दरवाजा लगाने वालों पर एचएसवीपी अब कार्रवाई करेगा। इसके लिए शहर के तीन सेक्टरों में सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। वहीं सेक्टर-9, 10 और 11 के करीब 30 मकान मालिकों को इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही हाउसिंग बोर्ड को एचएसवीपी में मर्ज कर दिया गया है। हाउसिंग बोर्ड को एचएसवीपी में मर्ज किए जाने के फैसले के बाद एचएसवीपी अधिकारियों ने बोर्ड के मकानों का सर्वे करना शुरू कर दिया है। हाउसिंग बोर्ड के सैकड़ों मकान शहर के सेक्टर-10, 11, 14, 15 और 19 में हैं। इनमें से सेक्टर-10, 11 और 15 में एचएसवीपी ने सर्वे शुरू किया है। इनमें कई मकान ऐसे हैं, जिनके पीछे एचएसवीपी की जगह खाली पड़ी है।

लोगों ने अवैध रूप से पीछे की तरफ दरवाजे लगा लिए हैं। कोई खाली जगह को गार्डन की तरह प्रयोग कर रहा है तो कोई उसमें सब्जियां लगा रहा है। इससे अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिल रहा है। नोटिस में साफ लिखा है कि अगर 15 दिन में दरवाजों को बंद करके उसका प्रमाण एचएसवीपी को नहीं देते हैं तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्रवाई के दौरान आने वाला खर्च भी मकान मालिक से ही वहन किया जाएगा।
विज्ञापन



सेक्टर-2 और 4 में 50 लोगों को दिए थे नोटिस
एचएसवीपी ने करीब एक माह पहले सेक्टर-2 और 4 के 50 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद लोगों में खलबली मच गई है। आनन-फानन में कई लोगों ने दरवाजों की जगह दीवार चिनवा दी। उसके बाद इसके प्रमाण के तौर पर एचएसवीपी में फोटो जमा करवा दिया है।



पूरे शहर में ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एचएसवीपी की टीम हर रोज कहीं न कहीं कार्रवाई कर रही है। अब हाउसिंग बोर्ड के मकानों का भी सर्वे किया जा रहा है। अतिक्रमण को कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - मानव मलिक, संपदा अधिकारी पंचकूला, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें