फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कुल्हड़ पिज्जा कपल की सुरक्षा की मांग पर पंजाब सरकार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा उर्फ साजन मनचंदा और गुरप्रीत कौर की सुरक्षा की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। हाईकोर्ट ने पंजाब के डीजीपी व जालंधर के पुलिस कमिश्नर को जोड़े की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए जोड़े ने निहंग मान सिंह के विरोध के कारण अपनी जान को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा के लिए की मांग की है। याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया कि कुछ दिन पहले निहंगों ने उसके रेस्टोरेंट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान निहंगों ने कहा था कि कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर हो रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले निहंग सिंहों ने कहा था कि अभी भी सहज अरोड़ा पगड़ी पहनकर पत्नी के साथ वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने मांग की थी कि सहज अरोड़ा अपनी पगड़ी वापस करें और इंटरनेट मीडिया पर उनकी जो भी वीडियो हैं, उन्हें डिलीट करें। निहंग सिंहों ने थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस के पास शिकायत भी दी थी। निहंग सिंहों ने आरोप लगाया है कि डेढ़ वर्ष पहले भी दंपती की आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। कपल ने खुद ही इस वीडियो को वायरल किया था। इस मामले में निहंग सिंहों ने शिकायत भी की थी, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सहज अरोड़ा ने अपनी याचिका में पंजाब के डीजीपी, जालंधर के पुलिस कमिश्नर, मान सिंह अकाली, हरजिंद्र सिंह, तेजेंद्र सिंह व बलदेव सिंह को प्रतिवादी बनाया है। इन सभी को 13 नवंबर तक हाईकोर्ट में जवाब दायर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें