फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में कोई मौत नहीं, 89 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में अब कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। 24 घंटे में संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह रही कि संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। अभी तक पंजाब में 599846 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 16334 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। वर्तमान में 568 सक्रिय मामले हैं। 3 संक्रमित की हालत गंभीर बनी हुई है। 33 को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अमृतसर में सबसे अधिक 19 संक्रमित मिले हैं। कपूरथला में 12 और मोहाली में 10 नए संक्रमित मिले हैं। कपूरथला की संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें