पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमित चार मामले सक्रिय हैं। इनमें से तीन लोग घरों पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और एक व्यक्ति का उपचार अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 436 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44133 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43715 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 611487 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि लोगों को टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए। 12 से 14 साल के 2013 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। पंचकूला में अब तक कुल 4 लाख 84 हजार 675 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।