फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली का नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। खंड के गांव बधौर निवासी अनिल कुमार की गढ़ी कोटाहा के नजदीक बने एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब तीन महीने पहले चोरी हो गई थी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी और पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक अनिल कुमार ने बताया कि तीन महीने बाद भी उसकी चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह थाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली की पूछताछ के लिए पहुंचते हैं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। पुलिस अभी तक सही ढंग से सीसीटीवी कैमरों की भी जांच नहीं कर रही है, जिससे चोर का सुराग लग सकता है। ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं निवर्तमान सरपंच शरणजीत काका ने कहा कि पुलिस को आम लोगों के साथ सही व्यवहार करना चाहिए। अगर पुलिस दुर्व्यवहार करेगी तो लोगों का विश्वास कम होगा। अगर चोरी का यह मामला जल्द नहीं सुलझाया तो वह गृह मंत्री अनिल विज से मिलेंगे। इस संबंधी रायपुररानी पुलिस थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि इस मामले में विभाग की गठित की गई टीम निरंतर पड़ताल में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की ओर से किए दुर्व्यवहार को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें