फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दीनदयाल का नहीं लगा कोई सुराग, एनडीआरएफ चला रही सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला-पिंजौर। पिंजौर के ढ़ालूवाल गांव का दीनदयाल 30 घंटे बाद भी लापता है। एनडीआरएफ की टीम लगातार घग्गर नदी में अलग-अलग तीन टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन कर रही हैं, लेकिन दीनदयाल का कोई पता नहीं चला। एनडीआरएफ टीम के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि हादसे के कुछ घंटे बाद से ही उनकी टीमें रविवार की दोपहर से दीनदयाल को खोजने के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। रविवार की दोपहर ढ़ालूवाल गांव का 22 वर्षीय दीनदयाल तीन लड़कों के साथ घग्गर नदी पार करने की प्लानिंग कर रहा था। नदी का तेज बहाव देख दीनदयाल को उन तीनों लड़कों ने नदी में उतरने से मना किया। बावजूद दीनदयाल ने नहीं माना और तैरकर नदी के दूसरी तरफ जाने के लिए छलांग लगा दी। छलांग लगाते ही दीनदयाल नदी के तेज बहाव में बह गया। बुर्जकोटियां पुल के समीप लोगों ने दीनदयाल को बहते देखा तो उसकी वीडियो बनाई और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने तुरंत पंचकूला जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी और एनडीआरएफ की टीम हादसे की जगह पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ टीम इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर से लेकर सोमवार की शाम तक नदी में 13 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन दीनदयाल नहीं मिला। सर्च ऑपरेशन के लिए तीन टीमें काम कर रही थीं। एक टीम पानी के भीतर और दो टीमें नदी के दोनों किनारों पर सर्च कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें