फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई की कोठी से चोरी मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मनसा देवी थाने के अंतर्गत एसबीआई कालोनी निवासी एक एनआरआई के ताला बंद घर से दूसरी बार चोरी मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। पुलिस को फिलहाल ऐसी कोई लीड नहीं मिली है, जिसकी मदद से अज्ञात चोरों का कोई सुराग लग सके। जबकि अज्ञात चोरों ने डेढ़ साल में एनआरआई की एक ही कोठी में दूसरी बार वारदात की। चोर ताला बंद कोठी की खिड़की की ग्रील काटकर अंदर दाखिल हुए थे। फिर उन्होंने वहां शराब पी और फिर तसल्ली से घर का पूरा सामान खंगाला। इसके बार चोर लाखों के गहने व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। उक्त कोठी के पड़ोस में रहने वाले परमजीत सिंह की शिकायत पर थाना मनसा देवी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोठी की मालकिन अपने बेटे से मिलने लंदन गई हुई है। करीब डेढ़ साल पूर्व भी चोरी कोठी से करीब 15 लाख का कीमती सामान ले उड़े थे। थाना मनसा देवी के एसएचओ, इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि चोरों का सुराग तलाशने के प्रयास तेजी से जारी हैं। उन्होंने आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें