फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग का प्रतिनिधिमंडल जल्द करेगा पंजाब का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद से विशेष मुलाकात की। पंजाब सिविल सचिवालय में विशेष रूप से बुलाए जाने पर मिलने पहुंचे नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद से राज्य के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने नीति आयोग से पंजाब और राज्य की कृषि को बचाने के लिए सहयोग की मांग की। धालीवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य के साझे प्रयासों के साथ ही केंद्रीय योजनाओं का लाभ राज्य के लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन

केंद्रीय योजनाओं का सही लाभ लोगों तक पहुंचाने और नीति आयोग से संपर्क स्थापित करने के लिए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के दो आईएएस अधिकारियों को नोडल अफसर के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया है। जल्द ही नीति आयोग का प्रतिनिधिमंडल कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं पर विचार करने के लिए पंजाब आएगा और केंद्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने संबंधी अपने सुझाव पेश करेगा।
इस मौके पर नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद ने कहा कि आयोग बना ही राज्यों की मदद करने के लिए है। नीति आयोग द्वारा बिना किसी भेदभाव के केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने में राज्यों की हर संभव मदद की जाती है। राज्यों की अफसरशाही को केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जवाबदेह बनाया जाए, जिससे सभी केंद्रीय योजनाओं के प्रस्ताव सही तरह से भेजे जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाएं लेने के लिए राज्यों को किसी के आगे विनती करने की कोई जरूरत नहीं, बल्कि यह उनका हक है। सिर्फ जरूरत है सही ढंग से प्रस्ताव भेजने की, जिससे यह बिना किसी रुकावट के पास किया जा सके। धालीवाल ने प्रो. रमेश चंद का इस मुलाकात के लिए आभार जताया और आशा जताई कि नीति आयोग द्वारा पंजाब के विकास के लिए पूरा सहयोग और साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें