फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रत्तेवाली में चलते-चलते मर गईं जरूरतमंद परिवार की नाै बकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पंचकूला। गांव रत्तेवाली में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब चलते-चलते 9 बकरियों मर गईं। यहीं नहीं परिवार का घर में बंधे एक बैल की भी मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी बकरियों को हर रोज कि तरह चरने के लिए छोड़ा था। अचानक सभी बकरियां सूखी नदी में चलते-चलते गिरकर मर गईं। पीड़ित परिवार की आय का साधन ये पशु थे। जिस तरह पशुओं की माैत हुई है उससे लोग भी हैरान हैं। घटना के बाद जिला परिषद सदस्य एवं एडवोकेट बलविंद्र चौधरी ने ने गुर्जर एकता स्वाभिमान मंच, रायपुररानी की ओर से आर्थिक परिवार को मदद देने की घोषणा की। चौधरी ने कहा कि समाज का कर्तव्य है कि वह मुश्किल समय में अपने लोगों के साथ खड़ा रहे। इस मौके पर गुरमेल सिंह टोका, खेमराज श्यामटू, पूर्व सरपंच लज्जा राम, राय सिंह, बलराम सहित गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने मामले की जांच की मांग की है। आशंका यह भी जताई जा रही है पशुओं को कुछ जहरीला पदार्थ खिलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें