फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनएचएम कर्मियों नें मुंडन करवाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर जिले में तैनात तीन सौ कर्मचारियों ने सोमवार को 18वें दिन हड़ताल जारी रखी। इस दौरान कर्मचारियों ने मुंडन कर विरोध जताया। मुंडन करने वालों में आरटीएस अरविंद यादव, सुदर्शन सिंह, रामबीर, गुलशन सैनी, राजेश कुमार ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांग नहीं मान रही है। हमारी मांग पर केवल आश्वासन दे रहे हैं। हमारा हक छीन रहे हैं। पंचकूला एनएचएम के प्रेसिडेंट अरविंद यादव, एनएचएम की नर्सिंग ऑफिसर संध्या, अश्विनी और भारतीय मजदूर संघ के प्रेसिडेंट कृष्ण कुमार कटारिया ने बताया कि वर्ष 2018 में छठा वेतन आयोग, सेवा नियम और सर्विस बुक दी थी। अब इसे छीनने का पत्र जारी कर दिया गया। सीएम की आरे से सातवें वेतन आयोग की घोषणा वर्ष 2021 में की गई थी। अब चार साल से अधिक समय हो गया। अभी तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया गया है। 25 साल से अधिक समय से विभाग में सेवा दे रहे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। जॉब सिक्योरिटी नहीं होने से कर्मचारियों का हक छिन रहा है।इन मांगों को लेकर एनएचएम के कर्मचारियों ने दिनभर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें