फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव बिल्ला से आसरेवाली तक नई बनी सड़क भारी वाहनों के कारण धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रामगढ़। गांव बिल्ला से आसरेवाली तक पिछले दिनों बनाई गई नई सड़क के दोनों और गिराई गई मिट्टी सही तरीके नहीं दबाने के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बता दें कि इस नई सड़क को बनाने में विभाग की ओर से ठेकेदार द्वारा लोगों से सड़क में सही गुणवत्ता का सामान लगा होने का दावा किया जाता रहा है। लेकिन एक गाड़ी का चालक जब दूसरी गाड़ी को साइड देने लगा तो एक ने जब कच्ची पगडंडी की ओर अपना वाहन किया तो वह मिट्टी में धंस गया और साथ बना पानी निकासी के लिए नाला भी टूट गया।
इस पर लोगों में चर्चा है कि इस सड़क को बनाने में गुणवत्ता वाला सामान नहीं लगाया गया है। इससे लोगों में डर है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस सड़क निर्माण में ठेकेदार ने बड़ी कोताही बरती है, इस कारण इस सड़क की मिट्टी धंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी ठेकेदार राम मेहर लोहान ने कहा कि यह पगडंडी भारी वाहन चालक ने की है और इस सड़क पर भारी वाहन न चलें। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देनी होगी। अगर इस सड़क पर भारी वाहन चलाते रहे तो यह जल्दी भी टूट सकती है। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है और उसके खिलाफ सड़क तोड़ने का केस पुलिस में दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने में सही गुणवत्ता का सामान लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें