पंचकूला। पीजी गवर्नमेंट कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी नई इकाई की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस दौरान फूल-मालाओं और ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं को नई इकाई में दायित्व बांटे गए। बलराम भारद्वाज ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज मेें भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर सर्वसहमति से अभिषेक धीमान को एक बार फिर कॉलेज का अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही अनमोल, मनोज कुमार और दीपा को उपाध्यक्ष, हिमांशु डागर को मंत्री, सोफिया डोगरा और रंजना को सह मंत्री, मुरारी को छात्रावास संयोजक, संदीप को एसएफएस संयजोक, मुस्कान को राष्ट्रीय कला मंच अध्यक्ष, धारवी को खेलो भारत संयोजक, खेलो भारत संयोजक एनएनएन, रिंकू और हिमांशी को कार्यकारिणी सदस्य और मीडिया संयोजक भी चुना गया है।