फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : पीडब्ल्यूडी ने मानकों पर नहीं बनाया भवन, 100 करोड़ का प्रोजेक्ट अब 113 करोड़ में होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक व केंद्र की टीम ने फायर फाइटिंग सिस्टम, पानी के पाइप लगाने का काम करवाया शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। मदर चाइल्ड केयर अस्पताल में अग्निशमन प्रणाली और पानी के पाइप लगाने का प्रपोजल नहीं बनाने के कारण यह प्रोजेक्ट छह माह लेट हो गया है। अब सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में मदर चाइल्ड केयर अस्पताल की सुविधा मरीजों को जनवरी से मिल सकेगी। इसके देरी होने का मुख्य कारण 13 करोड़ के अतिरिक्त काम का प्रपोजल पीडब्ल्यूडी द्वारा समय पर नहीं भेजना है। इस कारण भी अस्पताल का काम तीन माह से बंद चल रहा है। केंद्र की टीम ने दौरा करने के बाद काम को मंजूरी दे दी है। अब मदर चाइल्ड केयर अस्पताल का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के कारण 100 करोड़ का प्रोजेक्ट अब जहां 113 करोड़ में पूरा होगा, वहीं छह माह भी लेट हो गया है।
जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी ने अस्पताल का भवन बनाते समय फायर फाइटिंग सिस्टम, पानी के पाइप लगाने के काम का प्रपोजल साथ में नहीं बनाया। भवन बनाए जाने के बाद इसकी जानकारी पीडब्ल्यूडी की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इस पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने काम पर पूरी तरह से रोक लगा दी। रोक लगाए जाने के बाद हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक सोनिया त्रिखा खुल्लर और केंद्र की टीम ने दौरा किया। दौरा करने के बाद मानक पूरा करने के लिए इसका काम दोबारा शुरू करवा दिया गया है। पहले यह काम जुलाई में पूरा होना था। इस्टीमेट की खामी के कारण इसका काम अब छह माह बाद पूरा होगा। देरी से प्रपोजल बनाने के कारण बजट की मंजूरी पीडब्ल्यूडी को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


अस्पताल में यह सुविधा मिलनी है
मदर केयर चाइल्ड अस्पताल की 113 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन भवन समय पर नहीं बनने से महिलाओं और बच्चों को सभी सुविधाएं देरी से मिलेंगी। अस्पताल समय पर नहीं बनने से जच्चा-बच्चा केंद्र की पूरी सुविधाएं देरी से उपलब्ध होंगी। सभी टेस्ट लोगों के नहीं हो पा रहे हैं। सभी हाईटेक सुविधाओं के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मदर केयर चाइल्ड अस्पताल का काम केंद्र की टीम के दौरे के बाद शुरू हो गया है। इसका रुका हुआ बजट भी जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा। - सोनिया त्रिखा खुल्लर, महानिदेशक, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग

अस्पताल का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। दिसंबर तक इस अस्पताल का काम पीडब्ल्यूडी की ओर से पूरा किया जाएगा। - गौरव जैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें