संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा कौशल विकास मिशन में रिश्वत के मामले में आरोपी आईएएस विजय दहिया को पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो ने अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम नोटिस दिया है। एनसीबी ने विजय दहिया पहला नोटिस 10 मई, दूसरा 15 मई, तीसरा 25 मई और चौथा नोटिस 6 जून को जांच में शामिल होने के लिए दिया था। विजय दहिया ने 25 मई से 6 जून तक मेडिकल रेस्ट की सूचना दी थी। इसके बाद एनसीबी ने विजय दहिया को अंतिम नोटिस दिया है। उन्हें 9 जून तक जांच में शामिल होने के लिए और अपना पक्ष रखने के पंचकूला सेक्टर-17 एनसीबी ऑफिस में पहुंचने के लिए कहा गया है।
हरियाणा रोजगार कौशल निगम में बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत लेने की आरोपी पूनम चोपड़ा को हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। उससे रिश्वत के पांच लाख रुपये पकड़े गए थे। शिकायतकर्ता रिंकू मनचंदा ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि आयुक्त विजय दहिया से व्हाट्सएप पर पूनम चोपड़ा ने उसके सामने बात की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी 40 लाख रुपये की पेमेंट लेने के लिए एडवांस में दो लाख रुपये दे दिए थे।