फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनसीबी और पुलिस ने आयोजित की जागरूकता मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से वीरवार सुबह युवा जागरूकता मैराथन का आयोजन किया। सूखना लेकर पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूलों, कॉलेजों, एनजीओ, फिटनेस ग्रुप्स और युवा संगठनों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन की शुरुआत एनसीबी के अतिरिक्त निदेशक अमनजीत सिंह ने की। इस मौके पर चंडीगढ़ के डीजीपी राज कुमार सिंह, आईजी श्री पुष्पेन्द्र कुमार और एसपी क्राइम जसबीर सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी प्रतिभागियों द्वारा नशा मुक्त जीवन की शपथ के साथ हुई। वरिष्ठ अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवा सबसे बड़ी ताकत हैं। अमनजीत सिंह ने कहा कि जब युवा जागरूकता की अगुवाई करते हैं, तो समाज में बदलाव निश्चित होता है। प्रतिभागियों ने जोश के साथ दौड़ पूरी की और नशा मुक्त भारत के नारे लगाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें