संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चैत्र नवरात्र मेले के दूसरे दिन प्राचीन श्री माता मनसा देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। 35 के करीब तापमान होने के बावजूद भी भक्त दर्शन के लिए लंबी लाइनों में माता के जयकारे लगाते नजर आए। माता के दर्शन के लिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के सामने धूप भी फीकी पड़ गई। माता मनसा देवी मंदिर में उमड़ी भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। मंदिर में होने वाली हलचल पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।
दूसरे दिन माता के दरबार में आए श्रद्धालुओं में जहां एक तरफ माता को अपने कैमरों में कैद करने की जिज्ञासा काफी देखने को मिली वहीं, दूसरी तरफ मंदिर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को बंद करवाते नजर आए। मंदिर प्रशासन की ओर से फोटो खिंचने पर सख्त पाबंदी है। मनोकामनाएं लेकर आ रहे श्रद्धालु पटियाला मंदिर में मौली बांधने के साथ धूप -दीप करते दिखाई दिए। सुबह 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक भक्त के दर्शन के लिए आते रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से फोटो खिंचने पर सख्त पाबंदी है। मनोकामनाएं लेकर आ रहे श्रद्धालु पटियाला मंदिर में मौली बांधने के साथ धूप -दीप करते दिखाई दिए। सुबह 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक भक्त के दर्शन के लिए आते रहे।