फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : माता के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु, गर्मी पर आस्था रही हावी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नवरात्र के तीसरे दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर में दर्शनों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। छुट्टी के चलते तीसरे दिन अधिक संख्या में लोग माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। माता के दर्शनों के लिए मुख्य मंदिर से करीब 1.5 किलोमीटर बाहर तक लंबी लाइनों में श्रद्धालु खड़े नजर आए।
विज्ञापन

करीब 35 डिग्री के तापमान में मंदिर परिसर पूरा दिन जय माता के जयकारों के गूंजा। मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए दो लाइनें लगवाई गई थी। श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए श्राइन बोर्ड ने टेंट की व्यवस्था की थी। मंदिर में आने वाले असहाय और बुजुर्गों के लिए फ्री ऑटो सर्विस की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ भक्तों के लिए कई जगह पानी की व्यवस्था भी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर 13 स्थान पर लगाए नाकों पर 750 पुलिसकर्मियों तैनात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें