पंचकूला। वार्षिक उत्सव के तहत तीन मई को नौनाथ झंडा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति अध्यक्ष निर्मल लुवाणा ने बताया कि प्रभात फेरी सुबह छह बजे प्राचीन शिव बाबा मंदिर, रैला गांव से शुरू होगी। यात्रा सेक्टर-12ए, रैला गांव, सेक्टर-14, सेक्टर-15 और सेक्टर-10 कम्युनिटी सेंटर से होते हुए सेक्टर-11 स्थित ट्रस्ट कार्यालय में संपन्न होगी। संवाद