फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नेशनल गतका एसोसिएशन ने लांच किए तीन विशेष गतका अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व गतका फेडरेशन से मान्यता प्राप्त नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने तीन विशेष गतका अवॉर्ड लांच किए हैं, जिन्हें 20 मई को इस खेल के जुड़ी शख्सियतों को प्रदान किया जाएगा। इस अवार्ड के तहत एक शील्ड, शाल और रोल ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यह जानकारी रविवार को नेशनल गतका एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह गरेवाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन विशेष अवार्ड- गतका गौरव अवॉर्ड, प्रेजिडेंट अवॉर्ड और एनजीएआई अवॉर्ड, वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रशिक्षक और गतका खेल को बढ़ावा देने में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे। इन अवॉर्डों के लिए चयन नेशनल गतका एसोसिएशन द्वारा गठित एक उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी करेगी। उन्होंने बताया कि गतका खेल को प्रफुल्लित करने, प्रचार एवं प्रसार में योगदान देने के लिए ‘गतका गौरव अवॉर्ड’ प्रदान किया जाएगा। इसी तरह, गतकाबाजाें को नियमावली के मुताबिक प्रशिक्षित करने वाले कोचों को ‘प्रेजिडेंट गतका अवॉर्ड’ और राष्ट्रीय खेल, अंतर-यूनिवर्सिटी मुकाबले, राज्य स्तरीय मुकाबले और विरासत संभाल मुकाबलों में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को ‘एनजीएआई गतका अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

गरेवाल ने बताया कि तीनों अवॉर्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 मई तक एसोसिएशन की ई-मेल gaiawardsgmail.com पर भेजे जा सकते हैं। चुने गए अवॉर्डियों की सूची एसोसिएशन की वेबसाइट www.gatkaa.com पर प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें