फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बागवाला गांव की हाईजीन फैक्टरी में नशीला पदार्थ किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। तस्करों से 44 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने नष्ट कराया। अधिकारियों ने बताया कि केवल न्यायिक मंजूरी वाले मामलों से संबंधित मादक पदार्थों का निपटान किया गया, ताकि एनडीपीएस अधिनियम के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने बताया कि पंचकूला से 44 अभियोगों में बरामद 52 किलो 299 ग्राम गांजा, 46 किलो 335 ग्राम चूरा पोस्त, 9 किलो 360 ग्राम अफीम के पौधे, एक किलो 561 ग्राम अफीम, 494 ग्राम चरस, 239 ग्राम हेरोइन ओर 69 ग्राम कोकीन को पंचकूला के बागवाला गांव में बनी हाईजीन फैक्टरी में आग की भट्टी में डालकर नष्ट किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य और पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें