फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप की समीक्षा बैठक : 243 विकास कार्यों का एस्टीमेट बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर परिषद कालका कार्यालय में चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें 243 विकास कार्यों का एस्टीमेट 20 दिसंबर तक बनाने और नप क्षेत्र से कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रापर्टी टैक्स की कमियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र को बंदरों, आवारा कुत्तों और लावारिस पशुओं से निजात दिलाने का मुद्दा भी उठाया गया। चेयरमैन ने एक्सईएन अक्षय भारद्वाज से बैठकों में पास किए विकास कार्यों की जानकारी ली। एक्सईएन ने बताया कि उनके ज्वाइन करने के बाद हुई पहली बैठक में जो प्रस्ताव पास हुए थे, उनमें से 70 प्रतिशत के टेंडर ऑनलाइन लाइव कर दिए गए हैं। दूसरी बैठक के भी 70 प्रतिशत टेंडर लाइव कर दिए गए हैं। अन्य विकास कार्यों का उन्होंने मौके पर मौजूद जेई को निर्देश देकर एस्टीमेट बनाने को कहा। बैठक में नगर परिषद के ईओ रविंद्र कुहाड़, एक्स ईएन अक्षय भारद्वाज, एमई दर्शन, जेई अजय कुमार, इलेक्ट्रिकल के जेई विजय वीर, सीएसआई मदन लाल सहित पार्षदगण मौजूद रहे।



प्रॉपर्टी टैक्स में कमियां दूर करने के लिए कैंप लगाने के निर्देश
पार्षद उजाला बख्शी ने कहा कि उनके पास कुछ लोगों की शिकायत आई है। लोगों को भेजे प्रॉपर्टी टैक्स में कमियां हैं, कुछ लोगों का एरिया गलत है तो कुछ का यूआईडी नंबर मैच नहीं कर रहा है। इसके साथ-साथ टैक्स बिल में भी कई खामियां हैं। इस पर चेयरमैन ने नप अधिकारियों को प्रॉपर्टी टैक्स ठीक करवाने के लिए कैंप लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित एक पार्षद ने कालका की गांधी लाइब्रेरी के पास अवैध कब्जे का मामला उठाया। उसने बताया कि इससे लोगों को पार्किंग और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद चेयरमैन ने सीएसआई मदन लाल को अवैध कब्जे करने वाले को नोटिस देकर कब्जे हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ कमेटी चौक को जा रहे रास्ते से भी अवैध कब्जा हटाने को कहा। चेयरमैन ने कहा कि एक लेटर थाना प्रभारी को लिखकर रेहड़ियों पर शराब पिलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन



पशुओं को भी किया जाएगा जब्त
बैठक में उपस्थित पार्षद सौरभ गुप्ता ने बंदरों, आवारा कुत्तों और लावारिस पशुओं का मुद्दा उठाया। इस पर ईओ रविंद्र कुहाड़ ने सीएसआई को निर्देश देकर कहा कि अखबार में एक विज्ञापन देकर यह हिदायत दी जाएगी कि जो भी व्यक्ति अपने पशुओं को खुले में छोड़ते हैं, उनके पशुओं को जब्त किया जाएगा और चालान काटने के साथ-साथ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फॉरेस्ट विभाग को पत्र लिखकर बंदरों को कहां छोड़ा जा सकता है, इसके बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन




परिषद के अधिकारियों और पार्षदों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक की गई है। इसमें पेंडिंग 243 कार्यों का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध कब्जे हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ-साथ प्रॉपर्टी टैक्स की खामियों को दूर करने के लिए भी कैंप लगाने के निर्देश दिए गए है। -कृष्ण लाल लांबा, चेयरमैन नगर परिषद कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें