फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माता मनसा देवी मंदिर में 39 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला ने भी योगदान दिया। कैंप सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चला। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर पीजीआई ब्लड बैंक चंडीगढ़ की टीम के डॉक्टरों की देखरेख में लगाया गया। इसमें 39 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन

साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है, साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है। शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, रंधीर सिंह, वीना रानी व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें