फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामपुर सियुडी में ग्रामीणों का डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपिंजौर। रामपुर सियुडी में आबादी के बीच में कचरा गिराने के विरोध में लोगों का प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। रोष प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को कांग्रेस नेता विजय बंसल एडवोकेट सहित पूर्व पार्षद एवं जिला अध्यक्ष इनेलो सतेंद्र टोनी, पार्षद सीमा देवी, पार्षद रेखा, पूर्व सरपंच योगेंद्र ठाकुर लंबू, पूर्व पंच अवतार, चन्नी सैनी, हरभजन सैनी, बलदेव, कुलदीप, सजल बंसल एडवोकेट आदि ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

विजय बंसल ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की शरण भी लेंगे और स्थानीय नगर परिषद प्रशासन और प्रदेश सरकार के अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इको सेंसेटिव जॉन में किस नियम और किसकी अनुमति से डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है, यह जांच का विषय है। इसके साथ ही कौशल्या डैम है, तो यह नियमों की सरेआम अवहेलना है। एक लाख से ज्यादा की आबादी वाली नगर परिषद कालका के पास कोई स्थायी डंपिंग ग्राउंड नहीं है। इस डंपिंग ग्राउंड से बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें