फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खटौली में लंगर हॉल के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 646वीं जयंती पर जिले के गांव खटौली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। वे एक क्षेत्र के नहीं बल्कि पूरे देश के गुरु थे। उनको तभी शिरोमणि की उपाधि दी गई थी। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने बीआर आंबेडकर सभा खटौली की मांग पर लंगर भवन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने शोभा यात्रा को रिबन काटकर रवाना किया। इसके अलावा उन्होंने प्लाटों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तारों को जल्दी हटवाने का आश्वासन दिया। इस मौके मेयर कुलभूषण गोयल और बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रविदास सभा के पदाधिकारियों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं मेयर कुलभूषण गोयल को सिरोपा भी पहनाया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने समाज की भलाई के लिए कार्य किए हैं। इसमें कोई भी जाति-पाति से बड़ा-छोटा नहीं होता। व्यक्ति के कामों से ही उसे छोटे-बड़े की संज्ञा दी जाती है।
इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने मुकंदी सैनी और वेदी सैनी के घर चल रही भागवतकथा के समापन पर शिरकत की और प्रवचन सुने व प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर एससी मोर्चा के प्रधान अमरीक सिंह, बरवाला मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद नरेन्द्र लुबाणा, रविदास सभा के पदाधिकारी रमेश, सुरेश, नरेन्द्र, अनिल, मनदीप, किशन व रामकुमार और बीजेपी के अन्य नेता व लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें