फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हेरोइन सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को एंटी नारकोटिक्स सेल ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हेरोइन सप्लाई करने आ रहे हैं दो तस्करों को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुलाब और संदीप कैथल निवासी के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से पुलिस को 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 5 थाना में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस को तीसरे आरोपी प्रदीप कुमार कैथल निवासी की तलाश है। प्रदीप मुख्य सरगना है वह व्हाट्स एप पर ग्राहकों से बात करता है और उसके बाद दोनों आरोपियों को हेरोइन सप्लाई करने के लिए भेजता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से पंचकूला में हेरोइन सप्लाई करने आ रहे हैं अगर समय रहते उन्हें पकड़ा जाए तो उनके पास से हेरोइन बरामद होगी। सूचना पाते ही एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम एनडीपीएस नोडल अधिकारी राहुल बरगोडिया के साथ सेक्टर-5 फायर स्टेशन के समीप पहुंचे। उसी दौरान उक्त दोनों आरोपी बाइक से आते हुए दिखाई दिए। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे भागने लगे तभी उनका मोटरसाइकिल स्लिप हो गया और दोनों आरोपी नीचे गिर गए। इसके बाद टीम ने तुरंत दोनों काबू किया और उनकी नोडल अधिकारी के सामने तलाशी ली तो गुलाब के पास से 24. 65 ग्राम हेरोइन और संदीप के पास से 21. 61 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें