फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नकली सोना देकर बैंक से 10.36 लाख रुपये का लिया गोल्ड लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। नकली सोना देकर बैंक से लाखों रुपये का गोल्ड लोन लेने का एक और मामला सामने आया है। अब तक 20 मामले दर्ज हो चुके है। सेक्टर-16 स्थित बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-4 निवासी रश्मि किरण और सेक्टर 9 के भोला ज्वेलर्स के मालिक दीपक भोला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रश्मि को गोल्ड लोन लेना था। इसके लिए उसने सेक्टर-16 बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों से संपर्क किया। बैंक में उसने 24 फरवरी 2021 को 295.70 ग्राम सोना बतौर सिक्योरिटी जमा करवाया। बैंक के लिस्ट में शामिल सेक्टर 9 के ज्वेलर दीपक भोला को बैंक ने सोना चेक करने को कहा। दीपक भोला ने उसी दिन सोना चेक कर उसे असली बताया और उसके लिए सर्टिफिकेट जारी कर उसकी कीमत करीब 12.96 लाख लगा दी। बैंक की तरफ से 12.96 लाख के सोने के एवज में रश्मि किरण को 10.36 लाख रुपये का लोन दिया। लोन दिए जाने के बाद बैंक की ओर से उसकी किस्त महीने के हिसाब से निर्धारित कर महिला को हरेक महीना उसे चुकाने को कहा। महिला ने पहली किश्त जमा नहीं की। इसके बाद बैंक ने नोटिस जारी किया। बैंक द्वारा कुछ माह तक महिला द्वारा किस्त की राशि नहीं जमा करवाने पर बार-बार नोटिस जारी किया गया। 28 मार्च 2022 को बैंक ने महिला को एनपीए डिक्लेयर कर उसकी सूचना महिला को दी, लेकिन महिला ने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


-दूसरे ज्वेलर ने बताया नकली
बैंक द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि महिला को जारी नोटिसों का कोई जवाब नहीं मिलने के बाद महिला द्वारा बैंक में जमा किए गए सोने के नीलामी की तारीख 20 सितंबर 2022 को रखी गई। नीलामी के दौरान बैंक के इंपैनल्ड ज्वेलर, बैंक अधिकारी समेत ऑक्शन में शामिल होने वाले लोग मौजूद थे। इंपैनल्ड ज्वेलर ने सोने को चेक किया तो वह नकली निकला और उसके तुरंत बाद मामले की सूचना ब्रांच हेड को दी और नीलामी निरस्त हो गई। पुलिस ने बैंक की ओर से दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- अब तक 20 मामले हुए दर्ज
सेक्टर 16, 20 और 25 में स्थित बैंकों में नकली सोना देकर गोल्ड लोन लिया गया और हरेक मामले में सेक्टर 9 का भोला ज्वेलर्स का मालिक दीपक भोला की भूमिका सामने आ रही है। लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब तक 20 मामले धोखाधड़ी के दर्ज हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें