माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 अभपयपुर गांव में बुधवार की शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। फायर विभाग को मामले की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड को मौके पर आग बुझाने के लिए भेजा गया। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फायर विभाग के मुताबिक अभयपुर के दुकान नंबर 36 व 37 के सेकंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम था। शाम के समय से वोल्टेज फ्ल्क्चुएशन के कारण दुकान के भीतर ही शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके कारण आग लग गई। आगजनी में गोदाम में रखा हुआ लाखों रुपए का कपड़ा समेत सभी सामान जलकर राख हो गया।