फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गलत दिशा से आ रहे फॉर्च्यूनर ने स्कूटर सवार को टक्कर मार 300 मीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। गलत तरफ से आ रहे फॉर्च्यूनर ने स्कूटर सवार 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मारकर करीब 300 मीटर घसीटा। इसके बाद अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान ध्रुव राणा (16) गांव बीड घग्गर निवासी के रूप में हुई है। मृतक के चाचा की शिकायत पर चालक गोपाल बीड़ घग्गर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बीड घग्गर निवासी राजकुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी गांव बीड घग्घर में ही सीमेंट की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वे साकेत अस्पताल के क्लर्क को सीमेंट का बिल देने गए थे। इसके बाद वे करीब 10.30 बजे वापस गांव बीड घग्गर जा रहे थे तो रास्ते में उनका भतीजा ध्रुव राणा स्कूटर से सामान लेकर वापस जा रहा था। ध्रुव ने साकेत ब्रिज के नीचे से यु-टर्न लिया और गांव की तरफ आगे बढ़ा ही था। उसी दौरान सामने से एक फॉर्च्यूनर चालक गलत साइड से अपनी गाड़ी को लेकर आया और सीधे स्कूटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ध्रुव नीचे गिर गया और गाड़ी चालक करीब 300 मीटर तक उसे घसीटता ले गया। इस हादसे में ध्रुव के सिर में काफी गहरी चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। टक्कर लगने से स्कूटर भी टूट गया। उसके बाद फॉर्च्यूनर चालक ने गाड़ी को सीधी दिशा में खड़ा कर मौके से फरार हो गया।
लोगों पुलिस को दी सूचना
हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पाते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने ध्रुव को मृृत घोषित कर दिया। इसके बाद चंडीमंदिर थाना पुलिस के कर्मी अस्पताल में पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। ध्रुव 10वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें