फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाइक रैली निकाल लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कालका। ट्रैफिक पुलिस ने रोड सेफ्टी वीक-2023 के तहत कालका-परवाणू बार्डर के पास लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बाइक जागरूकता रैली निकाली। बाइक रैली को डीसीपी पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसीपी पंचकूला ने बताया कि रोड सेफ्टी वीक के अंतर्गत लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कई प्रकार की गतिविधियां की गई। उन्होंने बताया कि इस बाइक रैली के माध्यम से लोगो को संदेश दिया जा रहा है कि अपने और दूसरों को सुरक्षित रखें और यातायात के नियमों की पालना करें। एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा ने बताया कि बाइक रैली निकालने का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। रोड सेफ्टी वीक के अन्तर्गत कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया था। इसमें साइकिल रैली, हेलमेट का चालान कर लोगों में हेलमेट भी बांटे गए। उन्होंने लोगो को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक भी किया। ट्रैफिक इंचार्ज कालका राजकुमार ने कहा कि सभी चालक अपने-अपने वाहन चलाते हुए शत-प्रतिशत यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ मृत्यु दर में भी कमी आ सकेगी। इस अवसर पर एसएचओ ट्रैफिक सिटी जगपाल सिंह, एसएचओ ट्रैफिक सूरजपूर विजेन्द्र सिंह, एसएचओ कालका अजीत सिंह, एसआई महिन्द्र सिंह ट्रैफिक सूरजपुर एसआई धर्मेन्द्र सिंह, पार्षद पुष्पेन्द्र गोल्डी सहित ट्रैफिक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें