फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस : परेड ग्राउंड की सड़कें करीब 6.30 घंटे रहेंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर वीरवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से परेड ग्राउंड के चारों तरफ की सड़कों को सुबह 7 से दोपहर 1.30 बजे तक 6.30 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। सेक्टर 2/4/5, हैफेड चौक और सेक्टर 4/5 ट्रैफिक लाइट प्वाइंट के बीच के रास्ते को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा परेड ग्राउंड के साथ लगते अंदरूनी सड़कों को भी बंद रखा जाएगा। सेक्टर 9/10, ट्रैफिक लाइट प्वाइंट और सेक्टर 9/8 ट्रैफिक लाइट प्वाइंट से परेड ग्राउंड की तरफ जाने वाली सड़क को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में वीरवार को मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सुबह 10 बजे तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सेक्टर 12 के शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बार्डर एरिया के सभी नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 26 जनवरी को पुलिस द्वारा ड्रोन पर प्रतिबंध लगाकर परेड ग्राउंड के चारों तरफ धारा 144 लागू किया गया है। ऐसे में परेड ग्राउंड के आसपास एक साथ चार या उससे ज्यादा लोग मौजूद नहीं होंगे। समारोह के दौरान शहर में पीसीआर, क्यूआरटी, राइडर और डायल 112 की ईआरवी पेट्रोलिंग पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें