फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कैल्शियम की नकली 300 पैकेट बेचने पर एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऊना की फार्मा कंपनी के नाम पर दिल्ली में तैयार किए गए थे 300 पैकेट कैल्शियम की गोलियां संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कैल्शियम की नकली गोली बेचने के आरोपी को चंडीमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ऊना की फार्मा कंपनी के नाम पर दिल्ली में 300 पैकेट कैल्शियम की नकली गोलियां तैयार कर पंचकूला सप्लाई किया था। इसी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान फर्जी तौर पर तैयार की गई कैल्शियम की गोलियां में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता कर उन्हें भी गिरफ्तार करेगी। पुलिस के अनुसार, बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया के क्यूबिक लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी चंद्र मोहन भल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह देश के अलग-अलग राज्यों में दवाइयों की डिमांड के मुताबिक फार्मा कंपनियों को दवाई बनाने का ऑर्डर देते हैं। उसके बाद दवाई की सप्लाई करते हैं। अप्रैल-मई माह में उनकी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रीलिव फार्मा कंपनी के नितेश, वरूण और विशाल से कैल्शियम की दवाई बनाने की बात हुई। तीनों आरोपियों ने पीड़ित को रीलिव फार्मा कंपनी के ई-मेल से कोटेशन भेजा और बेहतरीन क्वालिटी की दवाई उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को 300 पैकेट कैल्शियम की दवाई का ऑर्डर दिया जिसकी लागत करीब दो लाख रुपये थी। इसकी एवज में पीड़ित ने आरोपियों को दो लाख रुपये की पेमेंट की थी। दवाई की सप्लाई के बाद उसकी क्वालिटी चेक की गई तो उस पर पीड़ित को कुछ शक हुआ। दरअसल दवाई के पैकेट पर ऊना की फार्मा कंपनी का लोगो था। ऐसे में पीड़ित ने उस कंपनी के मालिक से बात की तो उन्होंने कैल्शियम की दवाई नहीं बनाने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत ड्रग डिपार्टमेंट और पुलिस को दी। ड्रग डिपार्टमेंट के अधिकारी ने दवाई चेक की तो नकली निकली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें