फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माता मनसा देवी मंदिर में शुल्कों के विरोध में धरने पर बैठे लोगों को संगठनों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठनों के पदाधिकारी बोले-श्रद्धालुओं से वाहन से लेकर दर्शनों के लिए शुल्क वसूलना गलत माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर में लगाए विभिन्न शुल्कों के विरोध में धरने और भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को रविवार को विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। धरने पर बैठे अशोक तिवारी और अन्य को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एवं एमिनेंट सिटीजंस सीएम विंडो पंचकूला सदस्य निगरानी समिति केसी भारद्वाज, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव आजाद सिंह दिलेर, जिला महासचिव भीम गौड़, सूरजभान, संजय छोकर समर्थन देने पहुंचे। इन लोगों ने सरकार से मांग की है कि जो श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते हैं, उनसे कार, स्कूटर, थ्री व्हीलर व अन्य किसी भी प्रकार का जो शुल्क लगाया गया है, इसका जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला कड़ा विरोध करती है। इसे तुरंत वापस लिया जाए ताकि हरियाणा प्रदेश से ही नहीं, देश भर से और विदेशों से भी आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ ना हो। जिला प्रशासन पंचकूला और श्राइन बोर्ड ने माता मनसा देवी, काली माता मंदिर कालका और अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचाकर कई तरह के शुल्क लगाए हैं। इस बारे पिछले दिनों जननायक जनता पार्टी जिला शहरी अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता ओपी सिहाग के नेतृत्व में एसडीएम पंचकूला के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा गया था। पुरजोर मांग भी की गई थी कि जो अनावश्यक शुल्क अथवा जजिया कर लगाया गया है, उसे तुरंत वापस लिया जाए।
जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला महासचिव भीम सिंह गौड़ ने बताया कि कुछ लोग अपनी श्रद्धा को लेकर माता मनसा देवी के चरणों में माथा टेकने आते हैं, तो पता चलता है कि दर्शन करने का शुल्क देना पड़ेगा। इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। गौड़ ने कहा है कि लिफ्ट के सामने वाली पार्किंग को भी श्राइन बोर्ड ने ठेके पर दिया है। इसमें कार के लिए 20, थ्री व्हीलर के 10 और स्कूटर के 5 रुपये वसूले जा रहे हैं। यह सरासर गलत है। आगे लिफ्ट की तरफ से जाने पर 100 रुपये चार्ज और यज्ञशाला में हवन कराने पर 1100 रुपये लगते थे, अब बढ़ाकर 3100 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा माता मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से माता के दर्शकों के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। कोई भी श्रद्धालु कतार के माध्यम से व्यवस्थित रूप से माता के दर्शन कर सकता है। उपायुक्त एवं श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा इस संबंध में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है जोकि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे श्रद्धालु जो समय के अभाव और बिना कतार में लगे माता के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए 500 रुपये और 100 रुपये की दान राशि से दर्शन की व्यवस्था की गई है जोकि पूर्ण रूप से स्वैच्छिक है। उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर, तिरूपति बाला जी मंदिर सहित ऐसे कई धार्मिक स्थल है, जहां पर श्रद्धालुओं को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें