फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निगाह कुछ और बढ़ गई हैं, जब से देखीं तुम्हारी आंखें...

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर- 12 में एहसास अदबी सोसाइटी, पंचकूला की तरफ से युवा शायर डॉ. जतिंदर परवाज को उर्दू भाषा और साहित्य के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों के लिए स्मृतिचिह्न, सर्टिफिकेट और शाल भेंट कर ‘शान-ए-उर्दू’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में दृष्टि आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अशोक गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने डॉ. जतिंदर परवाज कि एक गजल नजर का चश्मा उतर गया है, चमक उठी हैं हमारी आंखें, निगाह कुछ और बढ़ गई हैं, जब से देखीं तुम्हारी आंखें..., की तारीफ करते हुए कहा कि मैं आंखों का डॉक्टर हूं और उन्हें डॉ. परवाज की आंखों पर कही यह गजल बेहद पसंद है।
इस मौके पर ‘एहसास अदबी सोसाइटी’ के अध्यक्ष बीडी कालिया ‘हमदम’ ने कहा शायर डॉ. जतिंदर परवाज का सम्मान करके ‘एहसास अदबी सोसाइटी, पंचकूला’ बेहद फख्र महसूस कर रही है और हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान ट्राइसिटी के अन्य सहित्यकार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें