फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नगर निगम ने निशुल्क का पीटा ढिंढोरा, अब चेतावनी देकर गारबेज कलेक्शन के वसूल रहे 1.89 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, 2 और सेक्टर-20 के लोग परेशान, निगम पर लगाया धक्केशाही करने का आरोप
विज्ञापन

योगेंद्र त्रिपाठी
पंचकूला। कूड़ा उठाने के मामले में नगर निगम धक्केशाही कर रही है। नगर निगम ने पहले शहर से निशुल्क कूड़ा उठाने का ढिंढोरा पीटा। अब उद्योगपतियों से कूड़ा उठाने के नाम पर 1.89 करोड़ रुपये की वसूली की जा रही है। प्रति फैक्टरी सात माह का बिल तीन हजार रुपये प्रतिमाह के अनुसार भेजा गया है। नगर निगम की इस धक्केशाही से उद्योगपति हैरान हैं। गारबेज टैक्स जमा नहीं कराने पर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी काम नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है। नगर निगम की बदइंतजामी का हाल यह है कि अब औद्योगिक क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़े का उठान करने वाले कर्मचारी भी नहीं पहुंच रहे हैं। उद्योगपति नगर निगम की कार्यशैली से परेशान हैं। एक तरफ चेतावनी देकर गारबेज टैक्स वसूला जा रहा है, दूसरी तरफ गारबेज उठाने वाले कर्मचारी ही नदारद हैं। डोर टू डोर गाड़ियां भेजने का प्लान नगर निगम के पास अभी तक नहीं है। उधर निगम के अधिकारी सेक्टर-20 से भी गारबेज शुल्क वसूल रहे हैं।
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 में एक हजार व्यवसायी फैक्टरी चलाते हैं। सभी को सात माह का तीन-तीन हजार रुपये के अनुसार 21000 हजार रुपये गारबेज शुक्ल भेजा गया है। वहीं डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। व्यापारियों का कहना है निगम की तरफ से इस तरह की वसूली बहुत ही गलत है। इस पर पूरी तरह से रोक लगानी चाहिए। नगर निगम के अधिकारियों के साथ कई बार मीटिंग हो चुकी है। इसके बाद भी इस पर रोक नहीं लगाई जा सकी है।
विज्ञापन


सात माह का गारबेजट कलेक्शन चार्ज 21 हजार रुपये भरा
गारबेज कलेक्शन के लिए डोर टू डोर कोई गाड़ी नहीं आती है। गारबेज चार्ज सात माह को जोड़कर भेजा गया है। इसमें 21 हजार रुपये भरना पड़ा है। इस तरह का कोई टैक्स चंडीगढ़ में नहीं लगता है। नगर निगम व्यापारियों के साथ जबरदस्ती कर रही है। इस टैक्स को लगाने से पहले व्यापारियों से कोई मीटिंग नहीं की गई है। -राकेश गर्ग, महासचिव, पंचकूला इंडस्ट्री एसोसिएशन

एनओसी भी नहीं मिल रही
अगर कोई गारबेज कलेक्शन का चार्ज नहीं भरता है तो प्रॉपर्टी के किसी भी काम के लिए एनओसी नहीं मिल रही है। इसलिए इसे मजबूरन सभी लोग जमा करवा रहे हैं। इस तरह का फैसला ठीक नहीं है। इसके बाद इसे बंद नहीं किया जा सका है। अपनी गाड़ी मंगवाकर व्यापारी कूड़ा फेंकवा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। - सीबी गोयल, उद्योगपति फेज-2
विज्ञापन



नगर निगम की तरफ से डोर टू डोर गाड़ियां भेजी जा रही हैं। अगर गारबेज उठाने वाली कंपनी की तरफ से यह नहीं किया गया तो जल्द ही कंपनी पर जुर्माना लगाएंगे। कंपनियों को गाड़ी बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर पर लोग शिकायत करें। निगम की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। - सचिन गुप्ता,कमिश्नर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें