फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुंडन घाट बना युद्ध का मैदान... महिलाओं ने खींचे बाल, पुरुषों ने चलाए लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को मुंडन घाट पर काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु बच्चों का मुंडन करवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान मुंडन करते वक्त दो परिवारों में बहस हो गई। बहस के बाद दोनों गुटों में लड़ाई हो गई। महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पड़क कर खींचे। वहीं, पुरुषों ने लड़ते हुए लात-घूंसे भी चलाए। मौके पर मुंडन घाट पर ना तो मंदिर प्रशासन की तरफ से और न ही पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई सुरक्षाकर्मी तैनात था। लगभग 15 मिनट तक लड़ाई चली शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों परिवारों को समझाकर शांत किया। स्थानीय निवासियों ने मंदिर प्रशासन और पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि विशेष रूप से नवरात्रि जैसे बड़े मौके पर जहां भारी भीड़ होती है, वहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें