फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सांसद कंग ने आनंदपुर साहिब में पीजीआई के तर्ज पर मेडिकल इंस्टीट्यूट का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने शुक्रवार को संसद में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दे उठाए। आप सांसद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के लिए पीजीआई जैसे मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब के एनएचएम के लंबित फंड को भी जल्द से जल्द जारी करने की अपील की। कंग ने कहा कि हमारे निर्वाचन क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए क्रांतिकारी कदम उठाने चाहिए। कंग ने कहा कि पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में पीजीआई है, लेकिन उस पर जरूरत से ज्यादा बोझ है। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लोग इस पर निर्भर हैं। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के लिए ऐसा ही मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की मांग की। कंग ने कहा कि इससे पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने लंबित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन फंड जारी करने की भी मांग की और कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब को उसके 1100 करोड़ रुपये जल्द से जल्द देने चाहिए। आप नेता ने कहा कि हमारे युवा मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस और यूक्रेन जैसे देशों में जाते हैं, हमें विश्वस्तरीय मेडिकल कॉलेज, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान विकसित करने की जरूरत है ताकि हमारे युवाओं को मेडिकल शिक्षा के लिए अपने घर और देश से दूर न जाना पड़े।

कंग ने पंजाब सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब में आप सरकार फरिश्ते जैसी योजनाएं चला रही हैं, जहां सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मदद करने के लिए व्यक्ति को पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा एसएसएफ (सड़क सुरक्षा फोर्स) जैसी अनूठी पहल है, जिसमें विशेष रूप से सुसज्जित पुलिस वाहन दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें