कालका/पिंजौर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा की अगुआई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नेताओं ने कालका कोर्ट परिसर तथा पिंजौर स्थित ऐतिहासिक 7 बावड़ियों की सफाई कर जनभागीदारी का संदेश दिया। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि कूड़ा हमारा है तो सफाई का दायित्व भी हमारा है। विधायक शक्ति रानी शर्मा ने स्वच्छ वातावरण को स्वस्थ समाज की बुनियाद बताया। भाजपा संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर कृष्ण लाल लांबा, गोपाल शर्मा, अजय मित्तल, पवन कुमारी, सौरभ गुप्ता, किशोरी शर्मा और अच्छरपाल चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संवाद