रायपुररानी। बस स्टैंड से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार राणा गांव निवासी निर्मल सिंह ने पुलिस को बताया कि 9 नवंबर को अपनी मोटरसाइकिल बस स्टैंड पर खड़ी कर अंबाला गए थे। जब वे करीब तीन बजे लौटे तो देखा कि मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। निर्मल सिंह ने आसपास के क्षेत्रों में अपनी बाइक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।