पंचकूला। रेलवे स्टेशन की अवैध पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-22 चंडीगढ़ निवासी मुकेश गांधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 11 मई पत्नी को रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अवैध पार्किंग पंचकूला साइड रेलवे स्टेशन पर खड़ी की थी। जब वे वापस आए तो वहां उनकी मोटरसाइकिल नहीं थी। उन्होंने अपने मोटरसाइकिल की तलाश की, लेकिन उन्हें मोटरसाइकिल नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने जीआरपी में शिकायत दर्ज करवाई।