पंचकूला। घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। कुम्हारों का मोहल्ला गांव सकेतड़ी निवासी राजू की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि रात 10 बजे घर के बाहर बाइक खड़ी करके सोने चला गया। सुबह 10 बजे उठा तो देखा मोटरसाइकिल बाहर से गायब थी। बाइक चोरी होने की शिकायत एमडीसी पुलिस थाना में दी है।