फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कंडियाला पंचायत में मोटर खराब, पांच दिन से पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कालका।
गर्मियों ने अभी पूरी तरह दस्तक भी नही दी है कि कालका और इसके साथ लगते गांवों में जल संकट गहराने लगा है। आलम यह है कि शहर के ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कंडियाला पंचायत के अन्तर्गत आने वाले हवेली, पारगिया, ओरिया, धमोलिया, नग्गल कंडियाला गांवाें में पांच दिन से पानी की सप्लाई न आने के चलते लोग बूंद-बूंद को तरस गए हैं। लोगों का कहना है कि इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी न आने का कारण पूछने पर मोटर खराब है बताया जाता है।
अब हालात यह हैं कि लोगों को मजबूरन पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, लेकिन कई जगह तो टैंकर भी नहीं पहुंच पाते हैं। नाराज लोगों का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सब विभाग में जाकर प्रदर्शन करेंगे इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। स्थानीय निवासी नरेन्द्र, नेहा, मथरा, ज्योति, दया, तरसेमलाल सहित अन्य ने बताया कि उनके गांव में पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। कभी दस तो कभी 15 तो कभी 20 मिनट पानी की सप्लाई दी जाती है। पानी नहीं आने के कारण टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। माह में चार-पांच बार मोटर खराब हो जाती है, विभाग को जब पता है कि गर्मियों में हर बार पानी की किल्लत होती है, तो इसका पहले से ही कोई विकल्प निकालना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि उनकी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए जिससे उनको राहत मिल सके।
विज्ञापन



विभाग के एसडीओ से की मुलाकात
माजरा महताब में जो ट्यूबवेल लगा है, उसकी मोटर खराब होने पर अक्सर कंडियाला पंचायत में पानी की समस्या गहरा जाती है। इस विषय में अधिकारियों को पहले भी अवगत करवा चुके हैं। बुधवार को संबंधित विभाग के एसडीओ से मुलाकात की थी। यहां पर एक अन्य मोटर को स्टैंड बाय में रखने को कहा गया है। कंडियाला पंचायत को पानी का एक अलग टैंकर देने और पंचायत में एक अलग ट्यूबवैल लगाने को कहा है। - करन सिंह, सरपंच कंडियाला पंचायत।
विज्ञापन








मोटर खराब होने के चलते समस्या आई थी। बुधवार को सप्लाई सुचारू करवा दी गई है। शाम तक सभी जोनो में सप्लाई पहुंच जाएगी।- मंदीप, एसडीओ जनस्वास्थय विभाग कालका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें