किंडर वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे
- फोटो : अमर उजाला
कालका रोड स्थित यूनीसन किंडर वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली, वेस्ट आउट आफ वेस्ट, कुकिंग विदआउट फायर प्रतियोगिता में बच्चों की माताओं ने हिस्सा लिया। बच्चों की माताओं ने कैटवाक भी किया। डायरेक्टर जतिन अरोड़ा ने कहा कि स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे और शिक्षा के क्षेत्र में आ रही नवीन सूचनाओं से अवगत करवाएंगे।